फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी संभाषण में छात्राओं ने किया प्रभावित

Sat, 29 Aug 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गर्ल्स हाईस्कूल एवं कॉलेज (जीएचएस) में  हिन्दी संभाषण क्षमता परखने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान छात्राओं ने कविताओं के जरिए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ने छात्राओं के कठिन परिश्रम की सराहना करने के साथ उनको पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


हिन्दी संभाषण प्रतियोगिता में प्रेप-बी से खिजरा फातिमा, प्रेप-जी से नायसा मेहरोत्रा, एक-डी से वैदेही पांडेय, दो-डी से तयाबा आशमी, तीन-एफ से मरियम फातिमा, चार-सी से अंशिका पांडेय, पांच-डी से आमना जहरा रिजवी, छह-सी से अंशिका राय, छह-डी से श्रेयांसी श्रीवास्तव, छह-ई से अवनी पांडेय, सात-सी से रितिका कोमल सिंह, आठ-सी से प्रकृति ग्रोवर, नौ-सी प्रीतिका सिन्हा, 10-बी से अलीना रिजवी, 11-ए से ज्योत्सना पांडेय, 12-सी से परीक्षा सिंह, 12-डी से कुलसुम रहमान प्रथम विजेता रहीं। निर्णायक मंडल के सदस्यों में एसजे चिंतामणि, पारुल शुक्ला, एन मैसी, ईए सिंह, सी पॉल, एलएस मसीह, प्रतिमा मसीह, वी. माकट्री, इंदु दुबे शामिल रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. विनीता इसूवियस ने सफल छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें