फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पानी का छिड़काव कर प्रशासन ने बंद कराए नौ ईंट-भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने विनियमन शुल्क जमा किए बिना संचालित किए जा रहे नौ ईंट-भट्ठों को बंद कर दिया है। साथ ही इरादतगंज हवाई पट्टी के अगल-बगल सरकारी जमीन पर रखीं ईंटों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर खनन विभाग, राजस्व विभाग और घूरपुर पुलिस ने रविवार को संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

तहसील करछना के तहत ग्राम इरादतगंज में बनी हवाई पट्टी के अगल-बगल सरकारी जमीन पर ईंट पथाई का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान उसे तत्काल रुकवाया गया। मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी का छिड़काव कराते हुए ईंट-भट्ठे को बंद कराया। साथ ही कच्ची ईंटों को जेसीबी मशीन से तोड़वाया गया।
बिना विनियमन शुल्क जमा किए जिन ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा था, उनमें किसान ब्रिक फील्ड मुरादपुर, सतीश ब्रिक फील्ड मुरादपुर, गणपति ईंट उद्योग बगबना, ओम साई कृपा ईंट उद्योग, ओम सांई ईंट उद्योग, श्रीराम ब्रिक फील्ड बगबना, मूर्तिकार ईंट उद्योग मुरादपुर, अयुनीर ब्रिक फील्ड भंडारा व सिंह ब्रिक फील्ड भंडरा चंपतपुर शामिल हैं। इन सभी ईंट-भट्ठों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

भट्ठा स्वामियों को हिदायत दी गई है कि एक दिन के अंदर विनियमन शुल्क की धनराशि को जमा करें और सरकारी जमीन से अवैध कब्जा तत्काल हटाएं। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम को गणपति ईंट उद्योग में ईंटों से भरा एक ट्रक मिला जिसे थाना घूरपुर थाना की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने बताया कि अन्य तहसीलों में भी बिना विनियमन शुल्क जमा किए संचालित ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें