फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भारत की धमाकेदार जीत पर होली के चार दिन बाद दिवाली जैसा माहौल

विज्ञापन
जश्न जीत वाला... वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद लोकनाथ चौराहे पररंग गुलाल की मस - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर संगमनगरी खुशी के महासागर में डूब गई। घरों, हॉस्टलों और बाजारों में मैच देख रहे लोग सड़कों पर निकल आए और देखते ही देखते शहर जश्न के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस, कटरा, चौक, कीडगंज, लोकनाथ, कोठापार्चा, करेली समेत प्रमुख इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। युवाओं की टोलियां हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर दौड़तीं नजर आईं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर तरफ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंजने लगे।
मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग गई। क्रिकेट प्रशंसकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की खुशी मनाई। छोटे बच्चों ने चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर भारत की जीत का उत्सव मनाया। रात होते ही संगमनगरी का आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। ऐसा लग रहा था मानो दीपावली से पहले ही रोशनी का पर्व मनाया जा रहा हो।
विज्ञापन

__________
बड़ी स्क्रीन पर उठाया मैच का लुत्फ
वर्ल्डकप का फाइनल देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी शाम सात बजे से ही टीवी के सामने डटे रहे। रामबाग, कीडगंज में लगी बड़ी स्क्रीन पर भी लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया। वहीं प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में वर्ल्डकप मैच के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई। इसके अलावा तेलियरगंज, राजापुर, कर्नलगंज समेत अन्य कई इलाकों में लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लेते नजर आए।
__________________
यह जीत सुखद अनुभव का एहसास दिलाती है। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही जीत की पटकथा लिख दी थी। एक बार फिर विश्व विजेता बनने पर पूरी टीम और देशवासियों को बधाई।
- आशीष विंस्टन जैदी, पूर्व रणजी क्रिकेटर
______
भारत के तीसरी बार टी-20 प्रारूप में विश्वविजेता बनने पर बधाई। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बाद शिवम दुबे की बल्लेबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया।
- ताहिर अब्बास, पूर्व रणजी क्रिकेटर
________
टीम इंडिया के जांबाजों ने देश को होली का तोहफा दिया है। होली के रंगीन माहौल में जीत के बाद पटाखों की गूंज ने दीपावली का नजारा भी दिखा दिया। भारत की यह जीत कई दिनों तक याद रखी जाएगी।
- शिवाकांत शुक्ला, पूर्व रणजी क्रिकेटर
_____
भारत ने ऐतिहासिक जीत के साथ ही अहमदाबाद के मैदान पर यह मिथक भी तोड़ दिया कि फाइनल में यह मैदान भारत के लिए शुभ नहीं है। यह जीत पूरी टीम की एकजुटता का प्रयास है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

- केबी काला, पूर्व रणजी क्रिकेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें