फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या में नामजद आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या में नामजद आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज में नीवां के रहने वाले शीतला प्रसाद सिंह (52) की हत्या में पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ की जा रही है। कॉल डीटेल्स और लोकेशन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नीवा के रहने वाला शीतला मछली मारकर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार दोपहर वह घर से मछली मारने के लिए जाने की बात कहकर निकला लेकिन फिर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को कैंट के नेवादा कछार में शीतला का रक्तरंजित शव मिला था। उसकी हत्या सिर कूंचकर की गई थी। मौके से खून से सने डंडे भी मिले थे। शीतलाके परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को सभी लोगों को पकड़ लिया। घर वालों का आरोप था कि आरोपियों के पक्ष का एक युवक शीतला के रिश्तेदार युवती से घर में घुसकर छेड़खानी करते पकड़ा गया था। जिसमें हुई पिटाई से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना वाले दिन उनकी लोकेशन और कॉल डीटेल्स की भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें