फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आरोपी बीटेक छात्र ने भागते वक्त बनाया वीडियो, बोला- चापड़ से मारा है... बचेगा नहीं...वो मरेगा

Sat, 25 Nov 2023 11:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो को उसने बस से उतर कर भागते वक्त अपने ही मोबाइल से बनाया। इसमें वह सबसे पहले धार्मिक नारे लगाता दिखता है। फिर यह कहता है कि परिचालक गालियां दे रहा था और इसकी ही सजा उसने उसे दी है।
विज्ञापन
कंडक्टर को चापड़ मारकर घायल करने वाला आरोपी छात्र लारेब हाशमी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिचालक पर चापड़ से हमला करने वाले बीटेक छात्र ने वारदात को अंजाम देने के बाद भागते वक्त अपने ही मोबाइल से एक वीडियो बनाया। इस वीडियो में वह हाथ में लिए चापड़ को दिखाते हुए कहता हुआ नजर आया कि इसी से उसने परिचालक को मारा है। उसे यकीन है कि वह बचेगा नहीं। इस वीडियो में वह चरमपंथियों की भाषा का प्रयोग करते नजर आया। पुलिस गोपनीय तरीके से यह जांच करने में भी जुट गई है कि कहीं यह किसी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित या किसी कट्टरपंथी समूह के संपर्क में तो नहीं है।

विज्ञापन













एक मिनट 28 सेकंड के इस वीडियो को उसने बस से उतर कर भागते वक्त अपने ही मोबाइल से बनाया। इसमें वह सबसे पहले धार्मिक नारे लगाता दिखता है। फिर यह कहता है कि परिचालक गालियां दे रहा था और इसकी ही सजा उसने उसे दी है। यह भी कहता है कि वह किसी की हुकूमत नहीं मानता। इसके बाद बेहद ही खौफनाक अंदाज में वह सिर्फ एक को नहीं बल्कि कई लोगों को मारने की बात कहता है।

वीडियो खत्म होने से चंद सेकंड पहले वह हाथ में लिया हुआ चापड़ कैमरे के सामने दिखाता है। साथ ही कहता है कि इसी चापड़ से उसने परिचालक पर हमला किया। आरोपी के मोबाइल की जांच पड़ताल में पुलिस के हाथ यह वीडियो लगा। डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी के स्वास्थ्य होते ही उसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इसके लिए एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भावशून्य दिखा आरोपी का चेहरा

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल आरोपी बीटेक छात्र अस्पताल लाया गया तो उसे किसी बात का अफसोस नहीं था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसके चेहरे पर किसी तरह के कोई भाव नहीं थे। डॉक्टरों के पूछने पर भी वह ज्यादातर बातों का जवाब हां या ना में सिर हिलाकर ही देता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें