माघ मेला में बिजली के खंभों पर होगी विशेष लाइटिंग
माघ मेला में आने वाले तीर्थयार्थियों एवं पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष लाइटिंग की भी कार्ययोजना पर अमल के लिए चर्चा की गई। बताया गया कि मेला क्षेत्र में पोल पर स्पाइरल लाइटिंग एवं थेमेटिक लाइट लगाई जानी है। ब्यूरो
इविवि के छात्र कुंभ के टूरिज्म पर करेंगे अध्ययन
महाकुंभ -2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और आध्यात्मिक अनुभव के लिए टूरिज्म इंप्रूवमेंट इनीशिएटिव संबंधी अध्ययन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के मोनीर्बा डिपार्टमेंट से कराने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला। टूरिस्ट प्रोफाइलिंग, टूरिस्ट जर्नी मैपिंग के साथ ही टूरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर गैप के आकलन पर कार्य किया जाएगा।
कुंभ की परियोजनाओं धीमी प्रगति पर अफसरों को नोटिस
महाकुंभ- 2025 के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा में पीडीए, जल निगम और उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन के कार्यों की गति धीमी पाई गई।