फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी शारीरिक शिक्षा 2016 का पैनल रद्द, दोबारा जारी होगा

Fri, 17 Jul 2020 09:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 19 मार्च 2020 को जारी प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2016 शारीरिक शिक्षा के पैनल, मेरिट सूची तथा कटऑफ को गड़गड़ी के चलते निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


चयन  बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि कुछ अभ्यर्थियों ने इस बात की शिकायत की थी कि उन्हें अधिमानी अर्हता बीएड, एमएड, पीएचडी एवं खेल पर नियमानुसार अंक नहीं दिए गए। बोर्ड ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जब जांच कराई तो पैनल घोषित करने में गड़बड़ी पाई गई।

चयन बोर्ड ने पूर्व में जारी पैनल, मेरिट सूची एवं कटऑफ का निरस्त करके दोबारा सूची जारी करने का निर्णय लिया है। उपसचिव के अनुसार पैनल बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें