युवा मंच के बैनर तले चयन बोर्ड पर धरना दे रहे अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि जब तक समायोजन नहीं होता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर चयनित अभ्यर्थियों के समायोजन को पूर्ण कराने का आग्रह किया था।
टीजीटी-पीजीटी 2021 में चयनित शिक्षकों को पांच अप्रैल से पहले विद्यालयों में समायोजित कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव की ओर से यह आश्वासन मिलने के बाद चयन बोर्ड पर पांच दिनों से जारी धरना रविवार को समाप्त कर दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों समायोजन के लिए कई दिनों से चयन बोर्ड दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
युवा मंच के बैनर तले चयन बोर्ड पर धरना दे रहे अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि जब तक समायोजन नहीं होता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर चयनित अभ्यर्थियों के समायोजन को पूर्ण कराने का आग्रह किया था।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के पदाधिकारियों ने भी रविवार को चयन बोर्ड पर जारी धरने में शामिल होकर अभ्यर्थियों को आंदोलन को अपना समर्थन दिया। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह के अनुसार देर रात प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि पांच अप्रैल से पहले समायोजन पूर्ण कर लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।