उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2016 में विज्ञापित टीजीटी विज्ञान एवं टीजीटी अंग्रेजी का साक्षात्कार मार्च महीने में कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दिया था। 12 जून को चयन बोर्ड की बैठक में साक्षात्कार दोबारा शुुुरू करने, लॉकडाउन के बाद की स्थिति पर विचार करने, यातायात के साधनों के संचालन एवं दूसरे मुद्दों पर विचार किया गया। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी सूचना में कहा गया वर्तमान समय में स्थगित साक्षात्कार आरंभ करने की स्थिति नहीं बन पा रही है। चयन बोर्ड 15 दिन बाद दोबारा इस मामले में समीक्षा करने के बाद स्थिति स्पष्ट करेगा।