फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 14 Jun 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को बालसन चौराहे पर स्थित गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दो घंटे तक चला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया। प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि ‘नर सेवा नारायण सेवा’ देने वाली उत्तर प्रदेश सरकार विपक्षी पार्टी के नेता का दमन कर रही है।

विज्ञापन


फर्जी तरीके से एफआईआर करके जेल भेज रही है। कांग्रेसी नेता संजय तिवारी ने कहा कि सरकार का यह रवैया बदले की कार्रवाई है। इसका लगातार प्रतिरोध किया जा रहा है।

कांग्रेसी लोगों की सेवा करके सरकार के दमनात्मक कार्रवाई का जवाब दे रहे हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, अंजुम नाज, बृजेश गौतम, डॉक्टर पूनम सिंह, सुरेश यादव, विनय दुबे, रोहन सिंह, राजजी विश्वकर्मा, कमर रिजवी, श्रीशचंद्र दुबे, रिंकू तिवारी, कृष्ण मुरारी, कामेश्वर सोनकर, अविनाश वर्मा, अनुज श्रीवास्तव, शशांक शर्मा, जितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, इविवि छात्रसंघ भवन पर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत रिहाई की मांग की। शुभम पांडेय, रोहित प्रजापति, मुकेश राजभर, सत्य प्रकाश, आर्यन सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें