फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी परीक्षा: 65 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे 1.08 लाख परीक्षार्थी

Wed, 06 Mar 2019 07:45 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आठ एवं नौ मार्च को होने वाली प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। टीजीटी परीक्षा आठ एवं नौ मार्च को दोनों पालियों में जिले के 65 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 108846 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा तैयारी को लेकर बुधवार को सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एडीएम सिटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर समीक्षा की गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने केलिए प्रशासन की ओर से 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से तथा 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक जिलाधिकारी की ओर से नामित होंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने केलिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 65 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 65 पर्यवेक्षक प्रशासन लगाए गए हैं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से उठाई गई शंका एवं भ्रम का समाधान किया। बैठक में मौजूद एडीएम सिटी अशोक कुमार ने परीक्षा से जुड़े सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियोें को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है, ऐसे में परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक अपने दायित्व को लेकर पूर्ण सजग रहें।

परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक उत्तरदायी होंगे। पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। बैठक में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश पुस्तिका एवं आवश्यक कागजात दिए गए। सह जिला विद्यालय निरीक्षक पीके पाण्डेय ने आवश्यक निर्देश दिए।  बैठक में सोमारू प्रधान, डॉ. बीएस यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें