फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TGT EXAM : 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी टीजीटी जीव विज्ञान की परीक्षा

Sat, 31 Jul 2021 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी जीव विज्ञान 2016 की शनिवार को हुई लिखित परीक्षा में महज 33 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी जीव विज्ञान 2016 की शनिवार को हुई लिखित परीक्षा में महज 33 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 67 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उपसचिव नवल किशोर ने बताया कि प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों में 152 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।  शहर के 11 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।  
विज्ञापन


परीक्षा के लिए कुल 67005 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार जंतु विज्ञान से ज्यादा सवाल पूछे गए। 125 प्रश्नों में लगभग 60 सवाल जूलॉजी से आए थे। ज्यादातर प्रश्न इंटरमीडिएट के स्तर पूछे गए थे। आमतौर प्रश्नपत्र सामान्य ही रहा, लेकिन वनस्पति विज्ञान के प्रश्नों ने जरूर अभ्यर्थियों को परेशान किया। परीक्षा में पर्यावरण से जुड़े भी कई सवाल थे, जो आसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें