फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षक भर्ती में टीजीटी जीव विज्ञान शामिल, जल्द जारी होगा संशोधित विज्ञापन

Wed, 11 Nov 2020 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में टीजीटी जीव विज्ञान को चालू शिक्षक भर्ती में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। चयन बोर्ड अध्यक्ष बीरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि बीएससी (जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) वाले अभ्यर्थियों को नई शिक्षक भर्ती में मौका दिया जाएगा। टीजीटी जीव विज्ञान के पदों को खत्म करने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से नियमावली में संशोधन नहीं किए जाने के कारण चयन बोर्ड ने एक बार फिर से टीजीटी जीव विज्ञान के पदों को बहाल करने का निर्णय लिया है। ऐसे में आवेदन की तिथि की बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन

teacher - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के इस निर्णय के बाद प्रदेश के लगभग एक लाख से अधिक बीएससी (जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान) वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है। टीजीटी जीव विज्ञान के पद खत्म किए जाने के बाद आखिर में उस विषय के तदर्थ शिक्षकों को भर्ती में कैसे मौका मिलता, इस बात को ध्यान में रखकर चयन बोर्ड ने टीजीटी जीव विज्ञान के पदों को बहाल करने का फैसला किया है। चयन बोर्ड ने प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर टीजीटी जीव विज्ञान के पदों का विवरण मांगने का भी निर्णय किया है। उधर, चयन बोर्ड पर टीजीटी जीव विज्ञान के पदों को बहाल करने को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

टीचर - फोटो : demo pic

शिक्षकों के समायोजन को लेकर डीआईओएस को सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में 2016 की शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के समायोजन पर चर्चा की गई। चयन बोर्ड की पूर्ण बैठक में यह कहा गया कि शिक्षकों के समायोजन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। चयन बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर चयनित शिक्षकों की ज्वानिंग में मदद करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जल्द ही चयन बोर्ड जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखेगा। चयन बोर्ड पर सप्ताह भर से लगातार प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए उनके पक्ष में खड़ा होने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें