सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 22 दिसंबर को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय कर दिए गए हैं। सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि यूपीटीईटी प्राथमिक के लिए प्रदेश में कुल 1986 और उच्च प्राथमिक के लिए 1063 केंद्र बनाए गए हैं।
सचिव ने बताया कि प्रयागराज में 140 और लखनऊ में 86 परीक्षा केंद्र हैं। यूपीटीईटी में प्राथमिक में 1076336 और उच्च प्राथमिक में 569174 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बताया, 12 दिसंबर तक प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। 22 दिसंबर को परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली 10 से 12.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 से 5.00 बजे के बीच होगी।
परीक्षा नियामक की ओर से 26 दिसंबर को उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति लेने के बाद 13 जनवरी तक विशेषज्ञों की टीम आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 16 जनवरी को संशोधित उत्तरकंजी जारी होगी। 21 जनवरी को परिणाम जारी किया जाएगा।