कई स्थानों पर दी गई दबिश
इसके बाद एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में लग गई। सोमवार को उसकी तलाश में घर समेत कई जगह दबिश दी गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उधर जांच पड़ताल के दौरान एसटीएफ को उसके एक सहयोगी का भी पता चला। सुनील कुमार नाम के इस युवक के बारे में जानकारी सामने आई है कि उसके माध्यम से ही अजय ने पेपर लीक कराया था।
सूत्रों का कहना है कि अजय और सुनील ने पेपर कहां से लीक कराया, यह जानकारी उनके पकड़े जाने के बाद ही मिल सकेगी। यह बात भी सामने आई है कि अजय भी किसी स्कूल में पढ़ाता है, लेकिन यह सरकारी स्कूल का शिक्षक है या फिर प्राइवेट का, यह स्पष्ट नहीं हो सका। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।