फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET 2026 : दूरस्थ डीएलएड शिक्षक कर सकेंगे आवेदन, हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग का फैसला

Sun, 03 May 2026 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 में प्रदेश के लगभग 50 हजार से अधिक ऐसे शिक्षक जिन्होंने दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) के माध्यम से डीएलएड किया है ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 में प्रदेश के लगभग 50 हजार से अधिक ऐसे शिक्षक जिन्होंने दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) के माध्यम से डीएलएड किया है ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यह फैसला इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के 24 अप्रैल को पारित आदेश के बाद लिया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने शुभम कुमार शुक्ला व 36 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। इसमें राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से 18 माह का डीएलएड (ओडीएल मोड) करने वाले शिक्षकों को अंतरिम राहत देते हुए टीईटी-2026 में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आने तक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।मामले की अगली सुनवाई 22 मई 2026 को निर्धारित की गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार, परीक्षा आयोग और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश से आच्छादित अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें