फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जलकल विभाग के दो जेई समेत राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस के संपूर्ण समाधान पर दिवस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जहां लापरवाही के मामलों में अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की, वहीं तीन महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्न प्राशन भी कराया।
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलदार सदर और रजिस्ट्रार कानूनगो की ओर से न्यायालय के आदेशों का परवाना अमलदरामद लंबित रखने पर स्पष्टीकरण मांगा। लेखपाल हिमांशु मुखर्जी क्षेत्र बमरौली उपरहार द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने व संबंधित प्रकरण में सरसरी तौर पर आख्या लगाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट कराए जाने के लिए कहा। साथ ही समाधान दिवस में आए हुए वरासत, अवैध कब्जों व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, डीएम ने तहसील दिवस के पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 51 निस्तारित प्रकरणों की 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से जांच कराई जिसमें 10 मामलों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। बगैर स्थलीय निरीक्षण सतही रिपोर्ट लगाने पर जलकल विभाग के अवर अभियंता (जेई) आशीष यादव व बिशलेंद्र नाथ, तहसील सदर के लेखपाल देवांशु मुखर्जी व नगर निगम के राजस्व निरीक्षक व चंद्रशेखर ओझा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी।
इसके अलावा राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, उप निरीक्षक दारागंज सुनील प्रसाद, राजकीय आस्थान लिपिक विनोद कुमार गौड़, राजस्व लेखपाल सदर कैलाश मिश्रा व राकेश कुमार को चेतावनी जारी की गई जबकि लेखपाल विवेक सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य, एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, एसडी सदर अभिषेक सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम सिंह, परियोजना निदेशक भूपेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ जीपी कुशवाहा, डीएसओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
00
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच के लिए कमेटी गठित
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत आई कि ग्राम बघाड़ा जहूरउद्दीन में आराजी संख्या 399/1 व आराजी संख्या 399/2 के काश्तकारों द्वारा अपने-अपने हिस्से से ज्यादा भूमि का बैनामा करने और इसी बैनामे की आड़ में सहखातेदारों द्वारा सरकारी जमीन आराजी संख्या-395/2 व शिकायतकर्ता की भूमि आराजी संख्या 399/2 एवं 398/3 पर भी जबरन कब्जा कर लिया गया। इस पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने जांच के लिए टीम गठित कर दी, जिसमें राजस्व निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र, लेखपाल हरीश वर्मा, नेहा पाल व आकांक्षा पांडेय को शामिल किया गया। टीम सोमवार तक अपनी रिपोर्ट देगी।
0
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 164 शिकायतें
डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 164 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग की संबंधित 68, नगर निगम की 28, पुलिस विभाग की 41 व अन्य विभागों से संबंधित 27 शिकायतें शामिल हैं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
0
तहसील बारा में नौ अफसरों से स्पष्टीकरण तलब
तहसील बारा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 199 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें ने आठ का त्वरित निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में एडीओ समाज कल्याण, एडीओ सहकारिता, थानाध्यक्ष बारा, थानाध्यक्ष कौंधियारा, थानाध्यक्ष शंकरगढ़ व थानाध्यक्ष घूरपुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई एवं बाढ़ प्रखण्ड, सीडीपीओ शंकरगढ़ व जसरा के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें