फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ में तैयार हो रहे विदेशी संतों के लिए पांच सितारा सुविधा वाले टेंट

Tue, 07 Jan 2025 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ में पांच सितारा होटल सरीखे सुविधाओं वाले टेंट तैयार किए जा रहे हैं। एक महीने से अधिक समय से मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कारीगर लक्जरी कॉटेज को तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ में तैयार किया जा रहा है लक्जरी कॉटेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में पांच सितारा होटल सरीखे सुविधाओं वाले टेंट तैयार किए जा रहे हैं। एक महीने से अधिक समय से मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कारीगर लक्जरी कॉटेज को तैयार करने में जुटे हैं। महाकुंभ के सेक्टर नंबर 18 में ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिविर में रूस, यूक्रेन, जर्मनी, अमेरिका सहित कई देशों के संतों के रहने के लिए सर्व सुविधा संपन्न लक्जरी कॉटेज का निर्माण किया जा रहा रहा है। पूरा कार्य महंगे प्लाई वुड और लोहे की प्लेट और एंगल के माध्यम से किया जा रहा है।

विज्ञापन


गंगा की रेती पर बनने वाले इन कॉटेज और पंडाल में मिट्टी और रेत का नामो निशान नहीं दिखेगा। मुख्य द्वार पर भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। पंडाल के बीच में हवन, पूजन और ध्यान लगाने के लिए मंडप का निर्माण किया जा रहा है। व्यवस्था की देखरेख कर रहे खप्पर बाबा ने बताया कि पहले स्नान पर्व के पहले सारे कॉटेज और टेंट तैयार कर लिए जाएंगे। 10 जनवरी के पहले सभी विदेशी संत कैंप में पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें