फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा धड़ाम, ठंड की आहट

विज्ञापन
temprature falls, winter is about to come
विज्ञापन
प्रयागराज। पछुआ हवाओं के जोर से बन रहा चक्रवात मौसम में बदलाव का कारण बन रहा है। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान गोता लगा गया। इससे बुधवार को दिन में धूप कमजोर और रात में मौसम पहले अधिक सर्द हो गया। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बदलाव का कारण बन रहा है। अगले कुछ दिनों में रातों के साथ दिन में भी सर्दी का एहसास होने लगेगा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर भी असंतुलित रहा। आर्द्रता अधिकतम 88 तथा न्यूनतम 22 प्रतिशत रहा।
बदले मौसम में दिन की धूप कमजोर रही। फिलहाल रात में एसी और कूलर अधिकतर लोगों ने बंद कर दिए हैं। दिन में भी ज्यादा देर तक एसी या कूलर चलाने वाले गिनती के लोग बचे हैं। मौसम के जानकारों के मुताबिक आर्द्रता और तापमान का अंतर ही ठंड का कारण बनेगा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का यह बदलाव शीत ऋतु के आगमन का संकेत है। अगले कुछ दिनों में मौसम और सर्द होगा। इस बीच बंगाल की खाड़ी से आने वाली संग स्थानीय चक्रवात सक्रिय हुआ तो दिवाली तक बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें