इलाज के दौरान सुबह हुई मौत
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के चकिया साथर गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा की इकलौती बेटी रानी जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसा में कक्षा 6 की छात्रा थी। रोज की तरह 9 मई को भी वह विद्यालय गई। छुट्टी होने पर दोपहर करीब 12रू30 बजे भीषण लू और धूप में वह घर लौटी तो उसके पेट में ऐठन होने लगी।
परिजन आनन.फानन में उसेेे अस्पताल ले लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान छात्रा ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया घटना की खबर से मां.बाप व परिवार के अन्य सदस्यों का रो.रोकर बुरा हाल है। दशरथ विश्वकर्मा के दो बेटे के अलावा इकलौती बेटी कुमारी रानी 11 वर्ष थी बेटे भी परिषदीय विद्यालय सिरसा में ही कक्षा सात एवं कक्षा 5 में पढ़ते हैं। लू लगने की वजह से छात्रा की हुई मौत के चलत छात्रों से संबंधित अभिभावकों में बच्चों के प्रति चिंता है।
स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रही गर्मी
स्कूली बच्चों पर भीषण गर्मी और लू का कहर साफ दिख रहा है। सुबह स्कूल जाते समय कुछ राहत रहती है, लेकिन दोपहर में वापसी के समय कड़क धूप बच्चों को बीमार कर रही है। अभिभावकों की सूचना के मुताबिक अधिकतर बच्चों को उल्टी, दस्त, चक्कर आने के साथ सर्दी-जुकाम के साथ बुखार की शिकायत हो रही है। गर्मी से परेशान बच्चों की बोतल का पानी पीने में कम मुंह धोने में ज्यादा इस्तेमाल हो रहा।