फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान : भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाया पसीना, आने वाले दिनों में और चढ़ेगा पारा, प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम

Thu, 14 Apr 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मार्च से ही गर्मी ने इस बार अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। हालत यह हो गई कि मार्च के महीने में होली के बाद अधिकतम तापमान लगातार नए कीर्तिमान बनाने में जुट गया। हालत यह हो गई मार्च के महीने में ही कई सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान 40 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : गर्मी से बचने के लिए लोग कुछ इस तरह से कर रहे हैं जतन। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का सितम पिछले कई दिनों से जारी है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन भीषण गर्मी के साथ ही भारी उमस ने लोगों के पसीना छुड़ा दिया। हालत यह हो गई लोगों का घरों से दिन में निकलना मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों ने घरों में एसी और कूलर में रहना मुनासिब समझा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी कोई खास राहत मिलने के संकेत नहीं मिल रहे है।  

विज्ञापन



मार्च से ही गर्मी ने इस बार अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। हालत यह हो गई कि मार्च के महीने में होली के बाद अधिकतम तापमान लगातार नए कीर्तिमान बनाने में जुट गया। हालत यह हो गई मार्च के महीने में ही कई सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान 40 के पार पहुंच गया। अप्रैल की शुरूआत से ही पारा लगातार बढ़ता गया और चार दिन पहले तक यह 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बृहस्पतिवार को प्रयागराज का तापमान रहा 43.1 डिग्री

उधर न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ता गया। जिसके कारण पिछले तीन दिनों से रात में भी लोगों को गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को भी प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पिछले दिनों से पड़ रही उमस का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होन है। जिसका असर फिलहाल एक या दो दिन तक रहा।


इसी कारण पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिस हुई। इसके बाद फिर से गर्मी रिकार्ड तोड़ने की ओर बढ़ने लगेगी। हालांकि 18 अप्रैल के आस-पास एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना दिख रही है। ऐसे में अगर उसका असर प्रयागराज तक पहुंचा, तो लोगों को फिर से उमस परेशान करेगी। जहां तक गर्मी से निजात मिलने की बात है तो इसके आसार नहीं दिख रहे है। उधर गर्मी के कारण बृहस्पतिवार को बाजारों में दिन में सन्नाटे जैसे हालत बने रहे। दुकानों पर भी लगभग सूनसान की स्थिति बनी रही। 

डेट         अधिकतम              न्यूनतम तापमान
1 अप्रैल     42.8                  20.5
2 अप्रैल     42.6                  20.0
3 अप्रैल      42.5                 19.0
4 अप्रैल      43.2                 20.6
5 अप्रैल      42.5                 20.6
6 अप्रैल      42.8                 19.4
7 अप्रैल      42.8                 20.0
8 अप्रैल      42.6                 20.6
9 अप्रैल      43.0                 21.2
10 अप्रैल     44.0                21.4
11 अप्रैल     44.0                23.8
12 अप्रैल     44.0               24.4
13 अप्रैल     42.2               27.4
14 अप्रैल     43.1               24.4        
        


गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। न्यूनतम तापमान में हो रही वृद्धि के कारण रात में भी गर्मी से बढ़ रही है। - डॉ. शैलेंद्र राय, वातावरण एवं समुद्र विज्ञान विभाग, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम
जिले में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बना दिया है। कंट्रोल रूम में शार्ट सर्किट से फसलों में आग लगने, पशुहानि, जनहानि आदि की सूचना दी जा सकती है। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर कलक्ट्रेट के संगम सभागार में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक सूचना प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।


इस बारे में एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह का कहना है कि पहली पाली में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक चकबंदी लेखपाल राय साहब, शैलेंद्र तिवारी, रमेश यादव व सहायक अध्यापिका प्रीति सिंह की ड्यूटी रहेगी। इसी तरह दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक चकबंदी लेखपाल गोविंद सिंह, राजेश पाल, रामेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक नारायण सिंह मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहली एवं दूसरी पॉली के प्रभारी क्रमश: देवकांत पांडेय और विनय सिंह होंगे। कंट्रोल रूम का नंबर 0532-2641577, 2641578 है। ब्यूरो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें