फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Temperature : कम नहीं हो रहे गर्मी के तेवर, 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान ने झुलसाया

Sun, 26 Apr 2026 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गर्मी के उग्र रूप ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जनपद में पिछले आठ दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।
विज्ञापन
प्रयागराज में भीषण गर्मी और धूप बेहाल रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के उग्र रूप ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जनपद में पिछले आठ दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में पहले नंबर पर रहा।

विज्ञापन


लगातार बढ़ते तापमान की वजह से दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। आम इंसान का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इंसान से लेकर जानवर तक तेज धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आते हैं। आमतौर पर अप्रैल के महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दो या तीन बार ही जाता है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पिछले आठ दिन से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेष राय का कहना है कि इस प्रकार से हीटवेव का आठ दिनों से लगातार बने रहना ग्लोबल वार्मिंग का असर है। वहीं, अभी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व सोमवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा 28 अप्रैल से एक मई तक तापमान 42 से 44 तक रहने की संभावना है। इसके चलते गर्मी का प्रकोप लोगों पर हावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें