फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस

Thu, 23 Apr 2026 02:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बनारस से पुणे के हडपसर स्टेशन के बीच चलने वाली अत्याधुनिक अमृत भारत ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस नई ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस से पुणे के हडपसर स्टेशन के बीच चलने वाली अत्याधुनिक अमृत भारत ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस नई ट्रेन का संचालन 28 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। रेलवे प्रशासन इसी सप्ताह समय सारिणी (टाइम टेबल) जारी करने की तैयारी में है। पुणे से प्रयागराज छिवकी होते हुए बनारस का यह सफर अमृत भारत ट्रेन 28 घंटे में पूरा करेगी।

विज्ञापन


पुणे से यह ट्रेन सुबह सप्ताह में एक दिन सुबह 7:55 बजे चलाने की तैयारी है जो अगली सुबह आठ बजे के आसपास छिवकी एवं दोपहर 12.15 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह बनारस से इसकी रवानगी दोपहर तीन बजे होगी। शाम 7:30 बजे छिवकी एवं रात 8:30 बजे पुणे पहुंच जाएगी।

इसका ठहराव लोनावाला, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर में रहेगा। चर्चा है कि 28 अप्रैल को वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के दौरान ही पीएम मोदी अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें