फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Temperature : घने कोहरे और गलन ने बढ़ाई मुसीबत, 7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम पारा

Wed, 24 Jan 2024 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ठंड का आलम यह रहा कि शाम पांच बजते-बजते बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। वहीं, चिकित्सकों ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रहने को कहा है। इसके अलावा जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें गर्म कपड़े के साथ पैर व सिर ढकने की सलाह दी है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह घना कोहरा रहा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण सर्दी और घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार को भी न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार की रात आठ बजे से ही कोहरा छाने लगा और दृश्यता लगभग शू्न्य हो गई। हाईवे सहित सभी सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। शास्त्री पुल से नीचे कल्पवासियों के शिविर दोपहर तक नहीं दिख रहे थे। अधिकतम तापमान 13.4 दर्ज किया गया। दोपहर बारह बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पौष पूर्णिमा तक इसी प्रकार की सर्दी पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन






ठंड का आलम यह रहा कि शाम पांच बजते-बजते बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। वहीं, चिकित्सकों ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रहने को कहा है। इसके अलावा जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें गर्म कपड़े के साथ पैर व सिर ढकने की सलाह दी है। कॉल्विन अस्पताल में जनरल फिजीशियन डॉ. केके मिश्र ने बताया कि पानी उबालकर ही पीएं। साथ ही बासी खाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें