फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस राजधानी प्रकरण : थाना प्रभारी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Mon, 02 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
करछना। कचरी गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर बीते बृहस्पतिवार की आधी रात को ट्रेन संख्या 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस पत्थर के टुकड़े से टकरा गई थी। रविवार को मामले में करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस भीरपुर- मेजा रोड रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर पोल संख्या 794/18-20 के बीच बोल्डर से टकरा गई थी। मामले में छिवकी आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को जीआरपी पुलिस तथा थाना प्रभारी करछना अनूप सरोज टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने मामले में कई लोगों से पूछताछ की।
इस दौरान थाना प्रभारी ने मार्ग के बगल पटरी पर लगी दुकान को तत्काल हटाकर पीछे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर दुकान पटरी से नहीं हटाई गई तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें