फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तालाब व सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने कराया खाली

Sat, 29 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी/करछना। क्षेत्र के मुगांरी खडैता गांव में तालाब व सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया था। इस पर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। आरोप है कि उक्त गांव निवासी ननकू शर्मा व श्याम सुंदर के पुत्र गणों तथा गांव के ही द्वारिका यादव व राम मूर्ति यादव द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर टीन सेट लगाकर घर का निर्माण कर लिया गया था। इसे खाली करने को लेकर राजकुमार शर्मा द्वारा तहसील प्रशासन से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप जिलाधिकारी तपन मिश्रा, नायब तहसीलदार संतोष यादव राजस्व तथा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसील प्रशासन ने ग्राम सभा की सरहद से सीमांकन कराकर ध्वस्तीकरण की। बुलडोजर की कार्रवाई होने पर पुष्पराज शर्मा द्वारा हल्का लेखपाल से गाली गलौज तथा अभद्रता की गई। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। उप जिलाधिकारी तपन मिश्रा ने बताया कि इसी तरह अन्य ग्राम सभाओं में अवैध रूप से किए गए कब्जे को मुक्त करने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें