फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एनएचआई के अधूरे कार्य को लेकर व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Mar 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कौड़िहार व्यापारियों एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी मिला। गैर मौजूदगी में ज्ञापन सभागार में जनसंपर्क अधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि एनएचआई प्राधिकरण द्वारा लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों पटरिया पर कौड़िहार से मलाक हरहर तक रोड किनारे 6 महीने पहले नाला बनाने के लिए गड्ढे की खुदाई कर दी गई, लेकिन नाला नहीं बनाया गया। जो नाला बनाया गया गुणवत्ता के अभाव के साथ अर्ध निर्मित है। जिसकी वजह से आए दिन लोग नाले में गिरकर घायल हो रहे हैं। नाला निर्माण का कार्य पूर्ण होने से कारोबारी के व्यापार पर असर पड़ा है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता विनोद कुमार ओझा, रामकुमार केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, संदीप मोदनवाल युवा भाजपा नेता, विजय केसरवानी, सुमित मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें