फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तय होने से नाराज किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान

Fri, 09 Jul 2021 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • रात में फोन आने के बाद घर से निकली थी किशोरी, सुबह पेड़ पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
Crime - फोटो : Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर जान दे दी। सुबह उसका शव फांसी पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि उसने खुदकुशी की। पुलिस का कहना है कि वह शादी कहीं और तय होने से नाराज थी। 
विज्ञापन


पुरखीपुर गांव निवासी किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाने के बाद बृहस्पतिवार रात सो गई थी। गांव के ही एक युवक का फोन आने के बाद वह घर से निकली और फिर नहीं लौटी। सुबह जानकारी मिली कि उसकी लाश घर से कुछ दूर पर स्थित पेड़ से लटकती मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की हालत देखकर ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे थे।

लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि आखिरी बार किशोरी की बात युवक से हुई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी ने शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर यह कदम उठाया। सोरांव इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट में फांसी लगाने की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


बोला प्रेमी, हाथ जोडने-गिड़गिड़ाने पर भी नहीं माने थे घरवाले 
प्रेमी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन किशोरी के घरवाले रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। वह रिश्ते की बात को लेकर उनसे मिला भी था। इस दौरान हाथ जोड़ने के साथ ही गिड़गिड़ाकर रिश्ता मंजूर करने की गुजारिश की लेकिन वह नहीं माने। उल्टा किशोरी की पिटाई की, फिर उसका रिश्ता भी कहीं और तय कर दिया। यह भी बताया कि बृहस्पतिवार रात बुलाने पर वह किशोरी से मिलने भी पहुंचा था। दोनों काफी देर तक बातचीत करते रहे। इसी दौरान किशोरी के घरवाले उसे खोजते हुए आते दिखे, जिस पर वह भाग निकला। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें