फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फूलपुर में किशोरी की गला घोंटकर हत्या, पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 01:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)

सार

बुधवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोंटकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह घर के पीछे रक्तरंजित अवस्था में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
रेखा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार देर रात 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोंटकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह घर के पीछे रक्तरंजित अवस्था में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के संडलपुर गांव निवासी राजेंद्र पटेल उर्फ लाला की चार बेटियों में तीसरे नंबर की रेखा रात में अपने घर पर थी। परिजनों के अनुसार, सुबह जब वे जागे तो रेखा घर में नहीं मिली। तलाश करने पर घर के पीछे उसका शव पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि शव के चेहरे पर चोट के निशान थे और गले पर काला निशान दिखाई दे रहा था, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के चलते पड़ोस के कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। नामजद आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वहीं परिजन न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें