कोरांव। फ़ाइल फोटो मृतका गायत्री सिंह,
- फोटो : 1
तरांव गांव में बुधवार की शाम कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला घायल हो गई। जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
हरिशंकर निवासी चपरो थाना कोरांव पत्नी गायत्री देवी को बाइक पर बैठा कर कोरांव बाजार से घर जा रहे थे। इस दाैरान तरांव गांव में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी पत्नी गायत्री देवी (42) घायल हो गई। हादसे में पति बाल-बाल बच गया। इस दौरान घायल महिला को सीएचसी कोरांव के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।