फोटो कैप्शन : मांडा के दशवार में मृतक मोहनी की फाइल फोटो।
दशवार गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मोहिनी (12) पुत्री स्व. कृपाशंकर की मौत हो गई। परिजनों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और सीएचसी मांडा ले गए। वहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां सुनीता देवी और भाई अर्पित का रो-रोकर हाल बेहाल है। मोहनी देवा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में पढ़ती थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।
मोहनी देवा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है।
फोटो कैप्शन : मांडा के दशवार में मृतक मोहनी की फाइल फोटो।