फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अरैल गंगा घाट पर नहाते समय किशोर गहरे पानी में समाया, जल पुलिस के गोताखोर खोजबीन में लगे

Mon, 26 May 2025 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अरैल गंगा घाट पर सोमवार को सुबह स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। साथ में नहा रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशोर के डूबने के बाद अरैल घाट पर उसकी खोजबीन करते जल पुलिस के गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरैल गंगा घाट पर सोमवार को सुबह स्नान करते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। साथ में नहा रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है। काफी देर बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। किशोर कहां का है और किसके साथ आया है इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है। 

विज्ञापन


अरैल गंगा घाट पर एक किशोर अपने कुछ साथियों के साथ गंगाजल के अंदर के पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। किशोर के डूबते हुए उसके साथी वहां से भाग गए। घाट पर मौजूद घाटियों ने बताया कि किशोर सड़वा कॉलोनी का रहने वाला है। किशोर के डूबे एक घंटा से अधिक हो गया है, लेकिन अभी तक घाट में उसके परिचित या परिजन कोई भी नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें