फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : व्यापार मंडल के महामंत्री के भतीजे समेत तीन पर जानलेवा हमला, देर रात लोकनाथ में हुई वारदात

Mon, 26 May 2025 10:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज व्यापार मंडल के महामंत्री प्रशांत पांडेय के भतीजे जय पांडेय समेत तीन लोगों पर लोकनाथ चौराहे पर हमल कर दिया गया। आरोप है कि भारती भवन मोहल्ले के रहने वाले चार से पांच हमलावरों ने रंजिशन घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। प्रयागराज व्यापार मंडल के महामंत्री प्रशांत पांडेय के भतीजे जय पांडेय समेत तीन लोगों पर लोकनाथ चौराहे पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि भारती भवन मोहल्ले के रहने वाले चार से पांच हमलावरों ने रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना पुलिस देर-रात एफआईआर करने में जुट गई है।

विज्ञापन


रविवार रात करीब 11:30 बजे जय पांडेय अपने घर जा रहा था। लोकनाथ चौराहे के पास पहुंचा तो उक्त हमलावरों ने उसे रोक लिया। पता चला कि जय चौक क्षेत्र का रहने वाला है तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार कल्लू और विनोद ने बीच-बचाव किया। इसपर हमलावरों ने इन दोनों की भी पिटाई कर मौके से फरार हो गए।

पता चला कि भारती मोहल्ले के रहने वाले एक युवक का चौक क्षेत्र में कुछ दिन पहले किसी से लड़ाई हो गई थी। पता चला कि जय चौक क्षेत्र का हे तो उसपर हमला कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। देर-रात प्रयागराज व्यापार मंडल के सदस्य कोतवाली थाने पहुंचे और हमलावारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी दीन दयाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें