फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teej 2022 : हस्त नक्षत्र संग शुभ योग में हरतालिका तीज सुहागिनों के लिए फलदायी

Mon, 29 Aug 2022 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पति की लंबी उम्र के साथ ही सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए हरतालिका तीज व्रत की तैयारियां सनातनधर्मी परिवारों में घर-घर की गई हैं। भाद्रपद की तृतीया सोमवार की शाम 3:21 बजे ही लग गई। मंगलवार की शाम 3:34 बजे तक तृतीया रहेगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : भगवान शिव और पार्वती की मूर्तियों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखंड सुहाग के लिए हरतालिका तीज का निर्जला व्रत इस बार दुर्लभ योग लेकर आएगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया इस बार मंगलवार को हस्त नक्षत्र के साथ शुभ योग में पड़ेगी। ऐसे में व्रती महिलाओं को शिव-पार्वती की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सकेगी।

विज्ञापन



पति की लंबी उम्र के साथ ही सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए हरतालिका तीज व्रत की तैयारियां सनातनधर्मी परिवारों में घर-घर की गई हैं। भाद्रपद की तृतीया सोमवार की शाम 3:21 बजे ही लग गई। मंगलवार की शाम 3:34 बजे तक तृतीया रहेगी। इस दौरान मंगलवार की भोर में ही सुहागिन महिलाएं मौन धारण कर स्नान करने के साथ ही व्रत का संकल्प लेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक इस बार तीज पर अनूठा संयोग बन रहा है। हस्त नक्षत्र से युक्त शुभ योग के बाद सौम्य योग में इस बार की तीज हर तरह की कामनाओं की पूर्ति करने वाली है।

विज्ञापन

Prayagraj News : तीज की पूर्व संध्या पर श्रृंगार के सामानों की खरीददारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
तीज व्रत रखने वाली महिलाएं शिव-पार्वती की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना कर सविधि आराधना करेंगी। ज्योतिषाचार्य कावेरी मुखर्जी के मुताबिक हरतालिका तीज व्रत में आठों पहर पूजन का विधान है। इसलिए इस व्रत में रात्रि जागरण कर शिव-पार्वती के मंत्रों का जाप करना चाहिए। शिव-पार्वती के भजनों के साथ भी जागरण किया जाना चाहिए। पूजन के दौरान व्रती महिलाओं को हरतालिका तीज व्रत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। इस व्रत का पारण 31 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें