फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक महाविद्यालयों में बढ़ी प्राचार्य के पदों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातकोत्तर कॉलेजों में घटे पद, कुल पदों में फेरबदल नहीं
विज्ञापन

अप्रैल में पूरी हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा का इंतजार
यूपीएचईएससी की बैठक में लगी अंतिम मुहर
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-49 के तहत प्राचार्यों के 290 पदों पर भर्ती होनी है। इसके तहत स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्यों के पदों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, कुल पदों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं आया है, क्योंकि स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में प्राचार्यों की संख्या घटी है। स्नातक महाविद्यालयों में प्राचार्य के 44 पद बढ़ गए हैं, जबकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 44 पद कम हो गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में पूरी हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) विज्ञापन संख्या-49 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस साल 15 मार्च से शुरू की गई थी और 17 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं, शैक्षिक प्रदर्शक सूचकांक (एपीआई) को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 मई थी। पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार स्नातकोत्तर पुरुष महाविद्यालय में प्राचार्य के 172 एवं स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य के 36 और स्नातक पुरुष महाविद्यालय में प्राचार्य के 64 एवं स्नातक महिला महाविद्यालय में प्राचार्य के 18 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। बाद में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इन पदों की संख्या में संशोधन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यूपीएचईएससी की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग गई। संशोधन के बाद अब स्नातकोत्तर पुरुष महाविद्यालयों में प्राचार्य के 134 एवं स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में प्राचार्य के 30 और स्नातक पुरुष महाविद्यालयों में प्राचार्य के 105 एवं स्नातक महिला महाविद्यालय में प्राचार्य के 21 पदों पर भर्ती होगी। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा का कहना है कि पूर्व में आए आवेदनों के आधार पर आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा की तिथि घोषित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें