उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 21 सूत्रीय मांग पत्र डाक से मुख्य सचिव को भेजा। इसमें शिक्षकों के साथ ही शिक्षामित्र, रसोइयां भी शामिल हुईं। कुंडा कस्बे के सरयू नगर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय की अगुवाई में शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की।
पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेश चिकित्सा, एसीपी, उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार को अवकाश, छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली-पंखा समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनिल पांडेय, तफ्शीर अहमद खां, राघवेंद्र कुमार पांडेय, संजीव शुक्ल, धीरेंद्र सिंह, उपेंद्र यादव, अजय शुक्ला, सादमा अंजुम, सुनील श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, इंदू सिंह, शुभा श्रीवास्तव, महबूब आलम, वैष्णवी शुक्ला, पवन गुप्ता, प्रफुल्ल मिश्र, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, बिहार बीआरसी केंद्र सुंदरगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ बिहार के अध्यक्ष मानवेंद्र द्विवेदी और अमरकंटक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उमेंद्र तिवारी, अनिल शुक्ला, नियाज खान, अनुदेशक संघ बिहार के अध्यक्ष शिवाकांत शर्मा, शुभ्रा, लेखाकार शाहनवाज हुसैन, रमेश पाल, भूपेंद्र, प्रभाशंकर पांडेय, गुलशन, नीरज शुक्ला, वहीद खान, राघवेंद्र, गुड्डी देवी, आभा देवी आदि मौजूद रहीं।
कालाकांकर बीआरसी रामनगर में भी प्रदर्शन हुआ। अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, मंत्री मनोज कुमार मिश्र, जय प्रकाश मौर्य, वकील अहमद, शीतला प्रसाद शुक्ल, आदित्य त्रिपाठी, अरविंद कुमार, विनोद सिंह, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।