संवेदनशीलता का स्थान नहीं ले सकता एआई
कार्यक्रम में एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसमें विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका को आधुनिक युग, भविष्य की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। नाटिका के माध्यम से संदेश दिया गया कि तकनीक चाहे कितनी भी विकसित हो जाए, शिक्षक का मार्गदर्शन और संवेदनशीलता हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यक्रम की साज-सज्जा भी नवोन्मेष की थीम पर आधारित रही। परिसर में आकर्षक पोस्टर, थीम आधारित सॉफ्ट बोर्ड और सेल्फी कॉर्नर बनाए गए, जिससे पूरा वातावरण जीवंत और रचनात्मक नजर आया।
विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समारोह की प्रत्येक प्रस्तुति में नवोन्मेष, रचनात्मकता, गुरु-गरिमा, आधुनिक तकनीक और मानवीय मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।