फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार पर भड़कीं शिक्षिकाएं, प्रबंधक की शिकायत

Fri, 26 Oct 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
विवेकानंद मार्ग पर स्थित इंडियन गर्ल्स इंटर कालेज में प्रबंधक के दुर्व्यवहार पर शिक्षिकाएं भड़क गईं। मामला एक शिक्षिका से छेड़छाड़ और शोषण की बात सामने आने के बाद शुरू हुआ। करीब डेढ़ दर्जन शिक्षिकाओं ने डीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस से भी शिकायत की है। जांच शुरू हो गई है। पीड़ित शिक्षिका ने सीओ प्रथम के सामने बयान दर्ज करा दिया है। पुलिस अब दूसरे पक्ष का बयान लेगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंडियन गर्ल्स इंटर कालेज में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका ने जिला विद्यालय निरीक्षक और एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र भेजकर शिकायत की है कि प्रबंधक सहदेव मुखर्जी 2014 से छेड़छाड़ कर रहे हैं। अकेले कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करना उनकी आदत में शुमार हो गया था। अक्सर वह अश्लील बातें भी करते थे। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत प्रधानाचार्या से की लेकिन, कोई फर्क नहीं पड़ा। उल्टे धमकी दी गई कि स्कूल से निकाल दिया जाएगा। शिक्षिका ने न सिर्फ कालेज प्रबंधक बल्कि प्रधानाचार्या और भूतपूर्व प्रधानाचार्य की भी शिकायत की है। उन पर मैनेजर से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। एसपी सिटी ने शिक्षिका के प्रार्थनापत्र पर सीओ प्रथम रत्नेश सिंह को जांच सौंप दी। बुधवार को सीओ ने पीड़ित शिक्षिका का बयान दर्ज कर लिया। शिक्षिका ने अपने बयान में प्रार्थनापत्र में लिखी बातों की पुष्टि की।

सीओ ने बताया कि इस मामले में अन्य शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्या और प्रबंधक का बयान भी दर्ज होगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर शिक्षिका के शारीरिक शोषण की बात सामने आने के बाद अन्य शिक्षिकाएं भड़क गईं। उन लोगों ने भी प्रबंधक और प्रधानाचार्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करीब डेढ़ दर्जन शिक्षिकाओं ने प्रबंधक पर दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए छुट्टी के लिए पैसे मांगने से लेकर तमाम आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधक शिक्षिकाओं को अकेले कमरे में बुलाते हैं। वहीं इस बारे में प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन, उनका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन


शिक्षिकाओं का आरोप है कि कालेज में मैनेजर सहदेव मुखर्जी का पैर छूना अनिवार्य है। किसी को इससे ऐतराज नहीं है लेकिन मैनेजर इसी बहाने शिक्षिकाओं को गलत ढंग से छूते हैं। इस बात पर कई बार शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्या से कई बार शिकायत की लेकिन उनकी ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।

इंडियन गर्ल्स स्कूल की शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की है। शिक्षिकाओं का कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगी और न्याय की गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें