राजकीय हाईस्कूल महगांव वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल पहुंचाने जाते समय उनके साथ सुरक्षा में चल रहे सिपाही के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों में सोमवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया गया।
वाराणसी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य ठप रहा। केंद्र बाहर पहुंचकर शिक्षकों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल महगांव वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल पहुंचाने जाते समय उनके साथ सुरक्षा में चल रहे सिपाही के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के विरोध में पूरे प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों में सोमवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया गया।
प्रयागराज में सभी माध्यमिक शिक्षक संगठनों ने पूरी एकता के साथ मूल्यांकन बहिष्कार कराते हुए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर शोक सभाएं आयोजित की। शिक्षकों को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि सरकार दिवंगत शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि, मृतक आश्रिक को नौकरी तथा उनकी पत्नी को 60 वर्ष की आयु तक पूरा वेतन तथा हत्यारे पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करे।