फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शुआट्स में बकाये वेतन को लेकर शिक्षकों ने शुरू किया आमरण अनशन

Tue, 26 May 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। शुआट्स कुलपति कार्यालय के बाहर आमरण अनशन में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत- ​शिक्षक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बकाये वेतन के भुगतान न होने से नाराज शिक्षक सोमवार को शुआट्स परिसर स्थित कुलपति कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए। उनका आरोप है कि विवि प्रशासन लगातार वेतन भुगतान को लेकर आश्वासन दे रहा है लेकिन भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इसके कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बीते 16 अप्रैल से शुआट्स सोसायटी के शिक्षक व कर्मचारी बकाये वेतन को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से भी की थी। इसपर डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा था। सोमवार को शिक्षक विवि पहुंचे और कुलपति कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है, जब तक भुगतान नहीं होगा उनका अनशन चलता रहेगा। शिक्षकों ने इसकी जानकारी डीएम, मुख्य विकास अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें