फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत थीं शिक्षिका सावित्री बाई फुले : प्यारे लाल पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के दुखियापुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज बुद्ध विहार में शनिवार को बुद्ध विहार संघ एवं अपनी जनता पार्टी के द्वारा संयुक्त रूप से सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

बुद्ध विहार संघ के अध्यक्ष प्यारे लाल पटेल ने कहा कि सावित्री बाई फुले देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत थीं। उन्होंने सामाजिक रूढ़ियों और विरोध के बावजूद बालिकाओं व महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उस दौर में जब महिलाओं को पढ़ाना अपराध माना जाता था, तब सावित्री बाई फुले ने पहला बालिका विद्यालय खोलकर समाज को नई दिशा दी।
अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एलबी पटेल ने कहा कि सावित्री बाई फुले न केवल शिक्षिका थीं, बल्कि समाज सुधारक, कवयित्री और महिला सशक्तीकरण की प्रतीक भी थीं। उनका पूरा जीवन शोषित, वंचित और दलित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर भंते करूणामित्र, मनकेश्वर लाल, चौबेलाल, राजपत पटेल, राम नरेश कुशवाहा, जियालाल, विजय बहादुर पटेल, राम बाबू सरोज, अमर बहादुर, अशोक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें