फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : प्रवेश के लिए आधे घंटे तक पकड़े रखा शिक्षक का पैर, मेन गेट पर तालांबदी

Wed, 30 Nov 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट को पीजी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जबकि अजय को प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त अंक मिले हैं और निर्धारित कटऑफ के तहत प्रवेश मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। प्रवेश निरस्तीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय के सामने मेन गेट पर ताला जड़ दिया और छात्र नेता सत्यम कुशवाहा ने प्रवेश दिए जाने की मांग को लेकर एक शिक्षक का पैर आधे घंटे तक पकड़े रखा। 

विज्ञापन



फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट को पीजी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, जबकि अजय को प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त अंक मिले हैं और निर्धारित कटऑफ के तहत प्रवेश मिलना चाहिए। हालांकि, मामला डबल एमए का है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने डबल एमए से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए अजय का प्रवेश रोका है।


छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर परेशान कर रहा है। इसी मुद्दे पर छात्र नेता सत्यम कुशवाहा ने सीनेट हॉल के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और गले पर सख्ती टांग परिसर में घूमकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सत्यम और तमाम छात्र नेता मेन गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। वहां से प्रो. मनमोहन कृष्ण निकले तो सत्यम ने उनके पैर पकड़ लिए।
विज्ञापन



सत्यम के खिलाफ भी पूर्व में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है और प्रवेश निरस्त किया जा चुका है। सत्यम ने प्रो. मनमोहन कृष्ण से कहा कि अगर वे चाहें तो छात्रों की मदद कर सकते हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन में उनकी दखल है। सत्यम ने आधे घंटे तक उनके पैरों को पकड़ा रखा। बाद में चीफ प्रॉक्टर वहां पहुंचे तो प्रो. मनमोहन कृष्ण वहां से निकल सके। इस दौरान छात्र नेताओं की विश्वविद्यालय के अफसरों और पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें