फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि में शिक्षक-छात्र अनुपात से संतुष्ट नहीं केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने नॉर्थ हॉल में शिक्षक से संवाद के दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय को विद्यालयों से जोड़ने के लिए मुहिम शुरू करने पर जोर दिया। इसके तहत विवि के छात्र विद्यालयों में जाएंगे और छात्रों को शोध तथा उच्च शिक्षा के बारे में अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा, कि छात्र जब विश्वविद्यालय में आएं तो उच्च शिक्षा के लिए तैयार रहें। इस तरह वे ज्ञान और योग्यता को अर्जित कर सकेंगे। कहा कि जब शहरों में रहने वाले छात्र विभिन्न शोध एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से इन गांवों में जाएंगे, संस्कृति और परिवेश से परिचित होंगे तो वे राष्ट्रीय चरित्र की बेहतर समझ विकसित कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय को भी विश्वविद्यालयों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे शिक्षकों के विशिष्ट ज्ञान और अनुभव का राष्ट्र के विकास में सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने गांवों, विशेषकर आदिवासी/जनजातीय गांवों को गोद लेने पर जोर दिया, जिससे इन क्षेत्रों का समुचित विकास हो सके। संवाद कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने किया। इससे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने सीनेट हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के अफसरों से इसके पुरातात्विक महत्व एवं स्वर्णिम इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कुलपति ने कहा, शिक्षक भर्ती सर्वोच्च प्राथमिकता
- संवाद कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव विश्वविद्यालय में नियुक्तियां प्रारंभ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। नियुक्ति प्रकोष्ठ शीघ्र ही रोस्टर तैयार कर विज्ञापन जारी करेगा।
विज्ञापन

हांगलू मामले में बोले, अभी चल रही जांच
- पूर्व कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू पर लगाए गए आरोपों पर चल रही जांच के सवाल पर केंद्रीय शिक्षा रात्य मंत्री संजय धोत्रों ने कहा कि जो हुआ, इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के लिए अच्छा नहीं हुआ। इसको लेकर सभी फैकेल्टी मेंबर्स की बातचीत की गई है।
सीनेट हॉल की घड़ी को बताया पुरातात्विक विरासत
- सीनेट हॉल में लगी घड़ी की चर्चा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह हमारी विरासत है और इस पुरातात्विक विरासत की पहचान बनाए रखने के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें