फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा, नार्थ ईस्ट समेत छह जोड़ी ट्रेनें 31 जनवरी तक रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  • 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर नहीं जाएगी चौरीचौरा एक्सप्रेस

विज्ञापन

कोहरे की वजह से रेलवे ने छह जोड़ी ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली महानंदा स्पेशल व नार्थ ईस्ट स्पेशल भी शामिल है। ये ट्रेनें 16 दिसंबर से अगले वर्ष 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें दो फरवरी तक निरस्त की गई हैं। इनके अलावा कुछ ट्रेनों के फेरों में भी कमी की गई है।


 गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज तक निरस्त रहेगी। इस बार कोराना की वजह से काफी कम संख्या में ट्रेनों का संचालन हो रहा है। कम ट्रेनों की आवाजाही के बावजूद कोहरे की वजह से ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे अफसरों के लिए भी चौंकाने वाला रहा। जो छह जोड़ी ट्रेनें निरस्त की गई हैं, उनमें तीन जोड़ी ट्रेनों का जंक्शन पर भी ठहराव है। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में चार जोड़ी ट्रेनों के फेरे भी कम किए गए हैं। इनमें 02561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 17, 24, 31 दिसंबर, 7, 14, 21 एवं 28 जनवरी को और 02562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 18, 25 दिसंबर व 01, 08, 15, 22 और 29 जनवरी को अपने प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज आने वाली ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
02550 आनंद विहार-कामाख्या एनई एक्सप्रेस     18 दिसंबर से दो फरवरी 2021 तक।
02449  कामाख्या-आनंद विहार एनई एक्सप्रेस     16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक।
05484  दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस       18 दिसंबर से दो फरवरी  2021 तक।
05483  अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस       16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक ।
02987  सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस                17 दिसंबर से एक फरवरी 2021 तक।
विज्ञापन

02988  अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस                 16 दिसंबर से 31 जनवरी 2021 तक।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें