फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि में कॉपी जांचने के लिए टीचर कोड जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, प्रयोगात्मक परीक्षा और विश्वविद्यालय के अन्य कार्यों में सहयोग करने वाले शिक्षकों के लिए टीचर कोर्ड अनिवार्य कर दिया गया है। कार्यों में पारदर्शिता लाने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टीचर कोड के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों के लिए टीचर कोड अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए शिक्षकों को राज्य विश्वविद्यालय की वेबसाइट ‘www.prsuprayagraj.in’ पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। आवेदन निर्धारित टैब ‘टीचर रजिस्ट्रेशन फॉर इवैल्युएशन’ पर करना है। विश्वविद्यालय के आंतरिक एवं अन्य विश्वविद्यालयों के बाह्य शिक्षकों के साथ राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्राचार्य/शिक्षकों को भी टीचर कोड हासिल करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रभाष द्विवेदी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की हार्डकॉपी समस्त संलग्नकों सहित (स्वप्रमाणित) विश्वविद्यालय के डाक प्राप्ति कक्ष में उपलब्ध करानी होगी ताकि टीचर कोड शीघ्र आवंटित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें