घटना के चलते डिप्रेशन में आ गई थी छात्रा
इसके बाद थाने में तहरीर दी गई। छात्रा के घर वालों ने एफआईआर में लिखा है कि घटना के कारण वह डिप्रेशन में है। ऐसे में कोई भी बात होने पर स्कूल प्रशासन की पूरी जिम्मेदारी होगी। दुबे ने अध्यापक और छात्रा के रिश्ते को कलंकित किया है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि औरों को भी इससे सबक मिले। एसओ अनुराग शर्मा ने बताया कि एके दुबे के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।