इनको जारी किया गया था नोटिस
पीडीए ने कृष्ण डेरी, दीन दयाल, मां शारदा, हर्ष स्टूडियो, द डॉन, हरीश टेंट, गुड़िया देवी, एस एन प्रजापति, राजकुमार भारतीय, शेज ननचु, राजेश कुमार भारतीय, आकाश भारतीय, रामू निषाद, उमेश निषाद हार्डवेयर, बीके इलेक्ट्रिक, आशीष कुमार केसरवानी, ओम फर्नीचर, एसके सैलून, पुरुषोत्तम जनरल स्टोर प्रजापति मेडिकल स्टोर, विंध्यवासिनी पान भंडार, शुभम जनरल स्टोर, निषाद जन सेवा केंद्र, वैष्णो जनरल स्टोर, अनिल पान भंडार, गन्ना भारती, दिनेश जायसवाल, मोहन यादव, रमेश भारतीय, होंडा सर्विस सेंटर, भारतीय गैस चूल्हा को नोटिस दिया था।
एक भूखंड को बचाने का आरोप
कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने पास में रहने वाले एक विधायक पर आरोप लगाया कि उनके कहने पर एक भूखंड, जिसका अधिकांश हिस्सा भी सरकारी भूमि में बना है, उसपर कार्रवाई नहीं की गई। लोग सरकारी भूमि की नाप कराकर उसे मुक्त कराने की मांग कर रहे थे।
सरकारी जमीन पर सभी 38 अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए गए। अतिक्रमण के कारण चौराहे पर अक्सर जाम लगता है। वहां नया और बड़ा चौराहा बनवाया जाएगा। प्रस्तावित चौराहे का डिजाइन तैयार किया जा चुका है। -ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण