डीआरएम ऑफिस के शौचालय में टोंटी छूने की बजाए पैडल को पैर से दबाने से दल से आ रहा पानी।
- फोटो : AMAR UJALA
प्रयागराज।लॉकडाउन खुलने के बाद ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं । यात्री रेल संचालन शुरू होने के बाद मुसाफिरों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके इसके लिए रेलवे ने पैडल ऑपरेटेड सिस्टम का निर्माण करना शुरू कर दिया है। प्रयोग के तौर पर डीआरएम ऑफिस में यह सिस्टम लगाया गया है। यहां इसकी मदद से शौचालयों में नलों को जोड़ा गया है। पैर से पैडल दबाने पर ही नल से पानी बाहर निकल रहा है । अब यही व्यवस्था प्रयागराज मंडल के सभी स्टेशनों पर भी की जाएगी।
कोरोना वायरस की वजह से सरकार द्वारा लगातार प्रचार किया जा रहा है कि हाथ जरूर स्वच्छ रखे जाएं। लॉक डाउन खुलने के बाद ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है । ताकि जब रेल संचालन शुरू हो तो को रोना संक्रमण से यात्री भी सुरक्षित रहें। रेल प्रशासन ने स्टेशनों पर ऐसी चीजें जिनका उपयोग यात्री अपने हाथ से छूकर करते हैं उसमें बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। अब वाटर बूथों पर पैडल से चलने वाले नल लगाए जाएंगे। यानी की अब स्टेशनों पर लगे नल की टोटी छूने की जरूरत यात्रियों को नहीं होगी । टोटी के पास लगे पैडल को पैर से दबाने पर ही नल से पानी बाहर आएगा । ऐसे ढेरों पैडल का निर्माण कार्य रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दिया है। प्रयोग के तौर पर नलों में बदलाव की प्रक्रिया डीआरएम ऑफिस में शुरू भी की गई है। वहां शौचालय एवं अन्य स्थानों पर लगे नल के पास पैडल ऑपरेटेड टोटी लगा दी गई है। इसके अलावा पैडल चलित हाथ धोने की मशीन भी यहां कई स्थानों पर लगाई गई है।
डीआरएम प्रयागराज अमिताभ के अनुसार अब यही सिस्टम मंडल के सभी स्टेशनों पर भी लगाया जाएगा। रेलवे द्वारा काफी संख्या में पैडल ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार करवाया जा रहा है। हाथ से नहीं बल्कि पैर से पैडल दबाने चलेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों की शौचालय में भी हाथ धोने के लिए लिक्विड सोप के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाने की तैयारी है ताकि यात्री नल आदि को ना छुएं ।
डीआरएम ऑफिस पैडल ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से सैनिटाइजर की बोतल छुए बिना अपने हाथों को साफ करता रेलकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
डीआरएम ऑफिस पैडल ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से सैनिटाइजर की बोतल छुए बिना अपने हाथों को साफ करता रेलकर्मी