फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
Swami Vivekananda's call to follow the ideals - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा महोत्सव केरूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं व क्लबों की ओर से जगह-जगह परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी। कहीं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा तो कहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगीं। इससे पहले जयंती की पूर्व संध्या पर भी उनके व्यक्त्वि-कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने के लिए युवाओं का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय युवा दिवस व सेवा संकल्प के उपलक्ष्य में परिचर्चा हुई। ‘स्वामी विवेकानंद: युवा चेतना के अंतरराष्ट्रीय प्रतीक’ विषयक परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि आईजी केपी सिंह ने युवा ताकत का सही दिशा में इस्तेमाल करने पर जोर दिया। कहा कि नई पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के दर्शन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जानवरों की रक्षा के लिए काम करने वाली डॉ ममता दुबे समेत अलग-अलग क्षेत्र के कई लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ आशीष गौतम, प्रमोद शर्मा समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
स्वामी विवेकानंद की आज लगेगी प्रतिमा
प्रयागराज। भारत विकास परिषद कृष्णा शाखा की ओर से स्वामी विवेकानंद की 157 जयंती पर रविवार को भरद्वाज आश्रम के पहले प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा का अनावरण काली मंदिर के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें