प्रयागराज। स्वतंत्रता सेनानियों के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को अब 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस राशि में 12 वर्ष बाद बढ़ोतरी की गई है। राजनैतिक पेंशन अनुभाग की ओर से आदेश जारी करने के साथ इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
स्वतंत्रता सेनानियों के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए अनुदान का प्रावधान 2004 में लागू किया गया था। उस समय यह राशि दो हजार रुपये निर्धारित थी। 2007 में बढ़ाकर इसे पांच हजार रुपये कर दिया गया। प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने बताया कि अब यह राशि 12 हजार रुपये कर दी गई है। वित्त विभाग ने इसके लिए सात जनवरी को सहमति जताई दी थी। इसके बाद इसका आदेश जारी कर दिया गया है।